Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड में भाजपा से बड़ी खबर, 3 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, पार्टी में मचा हड़कंप

khatima bjp mla

हल्द्वानी- एक ओर 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और फिर से सत्ता में आने के लिए भाजपा कमर कसे है और भाजपा में बैठकों का दौर जारी है तो वहीं पार्टी में कुछ पदाधिकारियों के बीच कलह से पार्टी की छवि खराब तो हो ही रही है साथ ही सभी करे कराए पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है। भाजपा हाईकमान ने 2022 में सत्ता में फिर से वापसी करने के लिए प्रदेश की कमान युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी के हाथ में दे दी है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी आपस में विवाद कर पार्टी हाई कमान तक की मेहनत पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। जी हां बता दें कि भाजपा से इस वक्त की बड़ी खबर नैनीताल जिले से है जहां भाजपा के तीन पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है। पदाधिकारियों के इस बड़े कदम से पार्टी में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि हल्द्वानी उत्तरी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मच गया है। हल्द्वानी में उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दिशान टंडन और कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेजा है। तीन पदाधिकारियों के इस्तीफे से पार्टी में सुगबुगाहट तेज हो गई। साथ ही विपक्ष को बैठे-बैठे भाजपा पर वार करने का एक मुद्दा मिल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों पदाधिकारियों के इस्तीफे का कारण पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी बताई जा रही है। हालांकि मंडल अध्यक्ष ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। आपको याद दिला दे कि कोरोना काल के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ने लोगों की काफी मदद की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें