Dehradun News

देहरादून : प्रेमनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 20 ग्राम स्मैक बरामद

DEHRADUN POLICE

देहरादून : देहरादून पुलिस की नशे के खिलाफ अभियान जारी है। लगातार पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को बीस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर पुलिस बुधवार देर रात धूलकोट क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर सक्रिय है जिसके पास नशे का सामान भी है। जिस पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और चेकिंग के दौरान नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद की। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सज्जाद पुत्र यूसुफ निवासी जीवनगढ विकासनगर निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें