AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

देश के 22 जिलों में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, इन 62 जिलों में 100 से ज्यादा मामले

corona testing of kids

नई दिल्ली: देश में कोरोना कर रफ्तार लगातार कम हो रही है। लेकिन, देश के 22 जिले ऐसे हैं, जहां चार हफ्तों में कोरोना मामलों में तेजी दर्ज की गई है। देश में अभी भी 62 जिले ऐसे हैं जहां रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इन जिलों पर नजर बनाए हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि  केरल के सात, मणिपुर के पांच, मेघालय के तीन अरुणाचल प्रदेश के तीन, महाराष्ट्र के दो, असम और त्रिपुरा के एक-एक जिले शामिल है  जहां पिछले चार हफ्तों में मामलों में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा इस तरह मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के साप्ताहिक मामलों में लगातार औसत गिरावट  आई है, लेकिन अगर हम मामलों में गिरावट की दर की तुलना पहले से अब करें, तो यह चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में राज्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम इसे हल्के में नहीं ले सकते।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें