AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : खत्म होगा इंतजार, इस दिन जारी होगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

Breaking uttarakhand news

देहरादून: हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परिणाम लगभग तैयार हो गया है। कुछ काम रह गया है। उसके पूरा होते ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिषद के अनुसार परिणाम इसी सप्ताह यानी 31 अगस्त तक जारी हो सकते हैं।

विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परिणाम तैयार करने शुरू कर दिए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इससे माना जा रहा है कि परिणाम 31 जुलाई को ही जारी किया जाएगा।

10वीं के छात्रों के 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों का 11वीं के अंकों और इंटरनल परीक्षाओं के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। कपरीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी।

इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 48 हजार 350 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 22 हजार 198 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। मार्च-अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें