AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: CS ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग के निर्देश

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी और मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए।

पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग
मुख्य सचिव ने अगले एक-दो दिनों में पोर्टल तैयार कर इसकी नियमित रूप से पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी पोर्टल पर उसी दिन अपलोड कर सम्बन्धित को भी उसी दिन प्रेषित कर दिए जाएं, ताकि निर्णयों की जानकारी के अभाव में कोई कार्य बाधित न हो। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में लगी मशीनरी हेतु सभी आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की लिस्ट तैयार करते हुए उनकी उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए, ताकि स्पेयर पार्ट्स के अभाव में कार्य बाधित न हो। उन्होंने शीघ्र अतिशीघ्र आवश्यक अनुमोदन समितियों की बैठक कराए जाने के भी निर्देश दिए।

गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं
मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों में गति के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। कार्यों में तेजी लाने के लिए जो कार्य समानांतर किए जा सकते हैं, कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यां में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के साथ बैठकों में आने के निर्देश दिए, ताकि शीघ्र निर्णय लिए जा सकें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें