Big NewsUdham Singh Nagar News

खटीमा : सीएम धामी ने मंत्री-विधायक और कार्यकर्ताओं समेत सुनी पीएम के मन की बात

खटीमा- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहाँ लगातार देश की जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ते है। वहीं आज एक बार फिर पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता से बात की।वहीं सीमान्त खटीमा दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मन की बात को सुना।

वीओ- सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा दौरे के दौरान पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मन की बात सुनने सीएम पुष्कर धामी के साथ खटीमा फाइबर कारखाना परिसर में मौजूद रहे।

वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लंबे समय से देश की जनता से मन की बात कार्यक्रम से जुड़े रहे हैं। वहीं आज एक बार फिर उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया है। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न पहलुओं को जांचा जाता है। उन लोगों में ऊर्जा का संचार भी इस माध्यम से करते हैं। वहीं पीएम मोदी ने अपील करी है कि नमो ऐप के माध्यम से देश के वह लोग जो कि कुछ नया करना चाहते हैं, वह अपने उस बातों को नमो ऐप के माध्यम से पीएम से साझा कर सकते हैं। निश्चित ही मन की बात देश की जनता को नई प्रेरणा और ऊर्जा देने का काम करती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें