HighlightUdham Singh Nagar News

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर : उपशिक्षा अधिकारी की तहरीर पर फर्जी आय प्रमाण पत्र के आरोप में 9 पर मुकदमा

उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : शिक्षा विभाग ने फर्जी आय प्रमाण पत्र के आरोप में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उपशिक्षा अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपशिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा के लिए अपने आय के प्रमाण पत्र दिये थे। जिनका मिलान तहसील में दर्ज अभिलेखों अनुसार नहीं हुआ है। इसलिए इन नौ लोगों पर फर्जी आय प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपशिक्षा अधिकारी डॉ गुंजन अमरोही ने बताया कि कुछ लोग RTE शिक्षा के अधिकार में प्रवेश लेने के लिए अन्य कागजात भी गलत लगा सकते हैं इसलिये वर्तमान में प्राप्त हो रहे हर आवेदन की शिक्षा विभाग की टीम के द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें