Dehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightUttarakhand Congress

कांग्रेस में महिला नेत्री की नाराजगी आई सामने, कहा-क्या महिलाएं सिर्फ डंडे झंडे उठाने या रैलियों की रौनक बढ़ाने के लिए है

Big breaking Uttarakhand congress

देहरादून :  उत्तराखंड में इन दिनों एक अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कांग्रेस में हल्ला मचा हुआ है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इसको लेकर लगातार मुंह बना रहे हैं। खबर है कि धारचूला से विधायक हरीश धामी इन नामों का ऐलान के बाद नाराज है और हरीश रावत ने उन्हें मनाने के लिए फोन किया है तो वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेसमें महिला नेत्री की नाराजगी भी सामने आई है. बता दें कि कांग्रेस की कार्यकारिणी लिस्ट में महिला नेत्री को जगह ना मिलने से महिला नेत्री भी नाराज हैं और उनकी नाराजगी सोशल मीडिया के माध्यम से छलकी ।

उत्तराखंड कांग्रेस की महिला नेत्री ने कार्यकारी अध्यक्ष में एक महिला नेत्री को अध्यक्ष बनाने की मांग के साथ कई सवाल कांग्रेस नेताओं के सामने खड़े कर दिए हैं। जी हां यह नेत्री हैं परिणीता डोभाल बडोनी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर महिलाओं को अधिकार देने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यवाही अध्यक्ष तो हमारा भी मान सम्मान बढ़ जाता। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा कि क्या कांग्रेस में महिलाएं सिर्फ डंडे झंडे उठाने के लिए है या रैलियों की रौनक बढ़ाने के लिए है। सबको पता होता है महिलाएं पार्टी के लिए ईमानदारी से दिल से काम करती है।थोड़ा दुख होता है की महिलाओं को नही पूछते हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें