Haridwar

न्यूजीलैंड के लिए निकले फौजी की देहरादून में मिली लोकेशन, इस शक के साथ थाने पहुंची पत्नी

Police

रुड़की : सिविल लाइन कोतवाली पुलिस एख महिला की शिकायत तो सुनकर हैरान रह गई। दरअसल मामला सेवानिवृत्त फौजी पति के लापता होने का था। लापता व्यक्ति की पत्नी शिकायत लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के पास पहुंची थी।  ये मामला पुलिस के लिए एख पहेली बन गया है। पुलिस खुद कन्फ्यूज हो गई है कि आखिर माजरा है क्या।

बता दें कि सेवानिवृत्त फौजी न्यूजीलैंड जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसकी लोकेशन अब देहरादून में मिली है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि फौजी ने कई एटीएम से पैसे भी निकाले हैं। वहीं इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी को लगी तो पत्नी ने शक जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

आपको बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पति सेना से सेवानिवृत्त हैं। महिला ने कहा कि उनके पति एक साल पहले न्यूजीलैंड में नौकरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क नहीं हो पाया। इसके चलते उसने 30 दिसंबर 2020 में पति की गुमशुदगी का मामला सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि उनके पति हर माह उसके खाते में ऑनलाइन पांच हजार की रकम भेज रहे हैं। महिला के मुताबिक पति का नंबर लगातार बंद आ रहा है। महिला ने बताया कि उसने पति के बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर एटीएम के जरिये उनके खाते से रकम निकाली गई है।

महिला ने शक जताया कि उनके पति किसी महिला के साथ देहरादून में लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि बैंक खाते के जरिये महिला के पति की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।

Back to top button