AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : युवती से हरिद्वार में रेप, दिल्ली में दर्ज हुई FIR

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: दिल्ली की युवती से हरिद्वार में रेप का मामला सामने आया है। दिल्ली में युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल हरिद्वार का होने के कारण मामले को हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोप है कि शादीशुदा व्यक्ति ने युवती को शादी का झांसा देकर दिल्ली से हरिद्वार लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हरिद्वार पुलिस ने मामले की जांच में जुटी गई है।

नई दिल्ली के थाना मोहन नगर गार्डन निवासी युवती ने कहा कि वह वीरेंद्र नगर में काम करती थी। उसकी मुलाकात नितिन कुमार निवासी सुशीला गॉर्डन नई दिल्ली से हुई। नितिन ने तीन मार्च 2020 को उसे राजीव चौक पर बुलाया और कहा कि उसके घरवाले शादी के लिए लड़की देख रहे हैं।

युवती ने 12 मार्च को नितिन से शादी करने के लिए हां कर दी। युवती का कहना है कि नितिन ने उससे मेरठ स्थित अपने किसी परिचित से मिलवाने की बात कही। 15 मार्च को कार से वह दिल्ली से मेरठ के लिए निकले। आरोप है कि नितिन युवती को मेरठ के बजाय हरिद्वार लेकर आ गया।

युवती के मुताबिक हरिद्वार आने पर उसकी तबियत खराब हो गई। नितिन ने दवा लाकर दी। दवाई खाने से उसे नींद आ गई। आरोप है कि नितिन ने उसे नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक नितिन पहले से ही शादीशुदा है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि दिल्ली पुलिस में युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली से केस हरिद्वार ट्रांसफर हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें