AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग: कोरोना के मामलों में हल्का उछाल, 24 घंटे में 56 मामले, दो की मौत

देहरादून: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56 मामले सामने आए हैं, जबकि 02 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में आज 48 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 649 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 41 हजार 629 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 27 हजार 606 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,359 लोगों की जान जा चुकी है। आज 41,968 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में एकमात्र कन्टेमेंट जोन उत्तरकाशी के बड़कोट में नगर पालिका परिषद वार्ड नम्बर 4 को बनाया गया है।

ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 548 मामले सामने आ चुके हैं। 190 ठीक हो चुके हैं। जबकि 121 लोगों की मौत हो चुकी है।