AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: चलती कार से उठने लगी आग की लपटें, देखते ही देखते हो गई राख

Breaking uttarakhand news

देहरादून : हरिद्वार से देहरादून आ रही कार में आचानक आग लग गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि थानों से रायपुर रोड पर एक गाड़ी में आग लगी है। इस सूचना पर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। गाडी में 02 व्यक्ति बैठे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी हरिद्वार से देहरादून आ रही थी।

फायर सर्विस की सहायता से मौके पर पहुंचकर गाडी में लगी आग को बुझाया गया। लेकिन, तब तक गाड़ी जल चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार दोनों लोग बच गए। हरिद्वार से देहरादून आते हुए एक व्यक्ति की कार में थानों के समीप जंगल अचानक आग लग गयी।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से टाटा इंडिगो कार में अचानक आग लग गयी। कार में दो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड या फिर आग बुझाने वाले किसी को सूचित किया जाता तब तक कार धू-धू करके जल गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें