Haridwarhighlight

उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, कहा-AAP में अपराधी और दागी नेताओं के लिए कोई जगह नहीं

aap in dehradun

रुड़की : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज उत्तराखंड पहुंचे, जहाँ पहले मनीष सिसोदिया का उत्तराखंड के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य सवागत किया गया जिसके बाद वह जीवनदीप आश्रम के श्री शतचण्डी महायज्ञ में शामिल हुए। वहीं महायज्ञ में शामिल होने के बाद उन्होंने एक निजी होटल में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता के सामने आज एक तरफ भाजपा है जिसमे कई मुख्यमंत्री बदले गए पर प्रदेश की जनता को यह संतुष्ट नही कर पाए उन्होंने कहा कि आज बिजली आम आदमी की ज़रूरत है और उसे मुफ्त करना बहुत ज़रूरी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड के कांग्रेस से बागी हुए 11 विधायकों को पार्टी में शामिल किया जाएगा तो उस सवाल का जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनका ऐसा कोई विचार नहीं है बल्कि आम आदमी पार्टी में क्रिमनल और दागी नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है जिससे साफ दिखाई देने लगा कि अब उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी बहुत सोच समझ कर कदम रख रही है. आपको बता दें कि आप ने उत्तराखंड की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। लगातार आप उत्तराखंड में सक्रिय है पहले अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में चुनावी बिगुल फूंक कर गए तो वहीं अब मनीष सिसोदिया आएं है।

Back to top button