AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : जासूसी कांड पर देहरादून से हल्द्वानी तक कांग्रेस का हल्ला बोल

Breaking uttarakhand news

देहरादून/हल्द्वानी: जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल रोजधानी देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक जमकर हुआ। देहरादून में कांग्रेय ने राजभवन तक मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राजभवन से पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी नोंक-झोंक हुई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस मामले की ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से जांच कराने की मांग कर रही है। लेकिन, सरकार चप्पी साध कर बैठी है। वहीं, हल्द्वानी में जासूसी कांड को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने हल्द्वानी के बुध पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि घबराहट के चलते अब केंद्र सरकार पत्रकारों और विपक्षी नेताओं की फोन टैपिंग करा रही है।

इससे यह जाहिर हो रहा है कि केंद्र सरकार सब की आवाज को दबाने का काम कर रही है, यह पहला मामला नहीं है जब केंद्र सरकार द्वारा कराई जा रही फोन टैपिंग का मामला सामने आया हो लिहाजा इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी बिल्कुल साफ हो जाएगा, यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह केंद्र सरकार की घबराहट है जिसके चलते फोन टैपिंग जैसे कामों को अंजाम दिया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें