AIIMS Rishikesh NewsHighlightTehri News

उत्तराखंड: सड़क से गुजर रही थी बस, पहाड़ी से आ गया भारी मलबा, चालक ने ऐसे बचाया

Breaking uttarakhand news

टिहरी: भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश लगातार कहर बरपा रही है। भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान हादसे भी हो रहे हैं। नैनीताल के बाद कल तोता घाटी में कार पर पहाड़ी गिरी पत्थर ने युवा प्रोफेसर की जान ले ली। आज फिर हिरी में वैसा ही हादसा होते-होते बच गया।

डोबरा चांठी पुल के पास पहाड़ी से भारी मलाबा आ गया। इसके चलते मार्ग बंद हो गया। भारी मलबा आने में के कारण एक बस मलवे में फंस गई। जिसके चलते वहां लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बस वहां से गुर रही थी। तभी पहाड़ी से अचानक मलबा आग गया। बस वहीं मलवे में फंस गई।

बस चालक ने किसी तरह से बस को रोका और जैसे-तैसे बस चालक की सूझबूझ से सवारियों को उतारा गया। बस अभी भी मलबे में फंसी है। सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हैं। हालांकि, जेसीबी मशीन के जरिए बस को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक मार्ग नहीं खोला जा सका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें