AIIMS Rishikesh NewsHighlightUttarkashi News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आपदा प्रभावित क्षेत्र में मिला एक व्यक्ति का शव

Breaking uttarakhand news

उत्तरकाशी : आपदा प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार कंकराड़ी गांव से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि गांव का एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा था।

आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन में एक शव कंकराडी गांव से दूर इंद्रावती नदी में मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। यह संभावना जताई जा रही है कि शव आपदा के दौरान लापता व्यक्ति का हो सकता है। हालांकि अब तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे कंकराड़ी और मांडों गांव में तीन दिन पहले बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। तबाही में मांडों गांव के एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि कंकराड़ी गांव का एक व्यक्ति ला पता बताया जा रहा था। इसके अलावा क्षेत्र में घरों के साथ ही अन्य तरह का भारी नुकसान हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें