AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: भारी बारिश से गिरी दीवार, तीन बच्चों समेत 4 की मौत

Breaking uttarakhand news

सीतापुर: जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जिले के थाना मानपुर इलाके में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश की वजह से दीवार गिरने से घर के नीचे सो रहे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। बारिश से 4 लोगों की हुई मौत के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने जिला प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद के आदेश भी दिए हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरा कल्यानपुर निवासी परिवार सो रहा था, तभी अचानक दीवार गिर गई।

लोगों ने मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक लल्ली देवी, शैलेंद्र, शिवा, महक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवानी, सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें