Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी : 6 साल की बेटी के साथ दिल्ली से गांव आई थी रितू, पेशे से थीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर

उत्तरकाशी : रविवार का दिन शहर से उत्तरकाशी अपने गांव आई मां बेटी समेत मांडों गाव के लिए काल साबित हुई। बादल फटने से मांडों गांव तबाह हो गया और इस हादसे में तीन जिंदगियां लील हो गई। मां बेटी समेत तीन लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए। रेस्क्यू टीम ने मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। जिसने शवों को देखा आंखे भर आई। टीम ने मलबे से छह साल की मासूम और उसकी मां का शव निकाला। बता दें कि मांडों गांव में हादसे में जान गंवाने वाली माधुरी और रितु रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। रीतू पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी जो कि 15 दिन पहले 6 साल की बेटी के साथ गांव आई थी। सोचा था ऑफिस का काम गांव से ही करुंगी और गांव की वादियों का लुत्फ उठाऊंगी लेकिन नियती को कुछ औऱ ही मंजूर था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार समेत पूरा गांव सदमे मं है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश मांडों गांव में भट्ट परिवार पर कहर बनकर टूटी। देवानंद का छोटा भाई दीपक और उसकी पत्नी रितु दोनों दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में कोविड के चलते वर्क फ्रॉम होम पर रहने के चलते रितु बेटी के साथ उत्तरकाशी आ गई थी।

वह यहीं से अपने ऑफिस का काम भी निपटा रही थी। किसी को भी इस आपदा का आभास नहीं था। रविवार रात बादल फटने से जब गांव के बीच से गुजरने वाला गदेरा उफान पर आया तो अनहोनी की आशंका पर रितु अपनी बेटी और जेठानी के साथ घर से बाहर निकली। लेकिन घर से बाहर कदम रखते ही मलबा और पानी का जलजला आया और वह तीनों मलबे में समा गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें