Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना से बड़ी राहत, 24 घंटे में केवल 19 मामले

देहरादून : कोरोना वायरस (coronavirus) संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तरखंड राज्य में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले है. जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 341452 हो गयी है.

प्रदेश में आज  एक भी मौत नहीं हुई. उत्तराखंड में एक्टिव केस की संख्या 623 है, तो वहीँ आज 52 लोग रिकवर भी हुए हैं. आपको बताते चलें कि अभी तक उत्तराखंड राज्य के जनपद अल्मोड़ा में 00, बागेश्वर 00, चमोली 01, चम्पावत 00, देहरादून 06, हरिद्वार 04, नैनीताल 00, पौड़ी 01, पिथौरागढ़ 01, रुद्रप्रयाग 04, टिहरी 01, उधमसिंहनगर 01 और उत्तरकाशी में 00 मरीज मिले हैं.

वहीं, प्रदेश में आज 01 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं। अब तक प्रदेश में कुल 543 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं. इनमे से 115 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 153 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें