AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जहां कुमाऊं के बागेश्वर में बादल फटने जैसी घटनाएं हुई हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में भारी बारिश से सड़कें नालों में तालाबों में तब्दील हो गई। मौसम विभाग में आज और कल 2 दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार 18 जुलाई को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्रों के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी वर्षा के साथ साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं, 19 जुलाई के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उसके तहत राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जनपद में में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 20 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 21 जुलाई को उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 18 और 19 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में आकाशीय बिजली और तेज बौछार की संभावना जताई गई है। संवेदनशील इलाकों में पुष्करण चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों के सावधान रहने की जरूरत है‌।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें