AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : ये हैं युवाओं को बर्बाद करने वाले नशा तस्कर, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड में नशा तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन फाइनेनशियल चलाया। इस अभियान के तहत राज्य में स्मैक की तस्करी करने वाले यूपी के बदमाशों को गिरफ्तार तो किया ही। साथ ही उनकी संपत्ति को जब्त कराने का काम भी किया। उत्तर प्रदेश के बरेली उत्तराखण्ड में स्मैक सप्लाई की जाती है। डीजीपी अशोक कुमार ने इसके लिए खास अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके तहत नशा तस्करों की सम्पत्ति को सीज और फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की गई। हरिद्वार जिलके थाना श्यामपुर में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांव के दौरान महानिरीक्षक पुलिस अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी. मुरूगेशन ने जांच हरिद्वार से स्पेशल टास्क फोर्स को स्थानान्तरित कर दी। एण्टी ड्रग टास्क फोर्स मामाले में सूरज कुमार और सोनू सैनी को गिरफ्तार किया था, दोनों ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थाें की तस्करी मेें काफी मुनाफा होता है इसलिए वह अपने क्षेत्र में स्मैक बेचने का काम साथ मिलकर कर रहे थे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से गहनतापूर्वक पूछने पर बताया की वे स्मैक बरेली, उप्र से लाकर देहरादून, उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बेचते है जहां बरेली उप्र में रिजवान नाम का व्यक्ति वृहद् स्तर पर स्मैक की तस्करी करता है जिससे वो पूर्व में भी स्मैक ला चुके है।

उत्तराखण्ड राज्य में प्रथम बार गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अध्याय पाँच की धारा 68 के अन्तर्गत फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन प्रारम्भ करते हुए अवैध स्मैक की तस्करी में गिरफ्तार उपरोक्त दोनों अभियुक्तों से मिली जानकारी के अनुसारबरेली के तस्कर रिजवान के सम्बंध में जानकारी हेतु गोपनीय रूप से अलग- अलग टीमों को लगाया गया था। टीमों के अथक प्रयास के फलस्वरूप तस्कर रिजवान के मोबाइल नम्बर का पता लगाया गया।

रिजवान के मोबाइल नम्बर व अभियुक्तगण सूरज व सोनू के मोबाइल नम्बरों का तकनीकी रूप से विश्लेषण कर भौतिक रूप से सत्यापन किया गया। अभियुक्त के बैंक खातों ,यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया ,फिनो पेमेंट बैंक तथा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस,यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया,बैंक ऑफ बड़ोदा व एक्सिस बैंक की डिटेल से पता चला कि अभियुक्त का एक लोन एकाउंट भी खुला है, जिस पर उसने एक ट्रेक्टर 7.5 लाख रूपये के लोन में ले रखा है। उक्त बैंक खातों की डिटेल प्राप्त कर महत्तवपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि रिजवान के खातों में भिन्न-भिन्न लोगों के द्वारा विगत 6 माह में काफी रूपया जमा कराया गया है जो कि लाखों में हैं।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त डिटेल फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट दिल्ली को भेजने के बाद तव्वसुम के नाम पर दर्ज सपंत्तियों की जानकारी जुटाई गई। रिजवान के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य होने पर अभियोग में रिजवान के विरूद्व धारा 29 एनडीपीएस एक्ट (दुष्प्रेरण व आपराधिक षडयंत्र के लिए दंड) की बढो़त्तरी कर माननीय न्यायालय से गैर जमानतीय वारन्ट लेकर एसटीएफ की टीम द्वारा निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई के नेतृत्व में रिजवान पकी गिरफ्तारी के टीम बरेली में रिजवान के घर पहुंच गई, लेकिन वो भागने में कामयाब रहा।

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना व उसके सदस्यों की गिरफ्तारी करते हुए अभियुक्तगणों के विरूद्व ठोस कार्यावाही करते हुए गिरोह के सरगना रिजवान उपरोक्त के साथ अभी तक कुल 6 लोगांे की गिरफ्तारी की जा चुकी है,अभी और तस्करों की गिरफ्तारी की जानी शेष है।

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना रिजवान व उसकी पत्नी तवस्सुम के द्वारा अवैध व्यापार से अर्जित अवैध चल व अचल सम्पत्ति को सीज करते हुए उक्त दोनों के बैंक खातों को फ्रीज किया गया। अन्य अभियुक्तगणों की सम्पत्ति की जाँच प्रचलित है। पिछले 6 माह में राज्य में कुल 38 अभियोग व्यावसायिक पंजीकृत हो चुके हैं, जिनकी वित्तीय विवेचना के सम्बंध में जल्द जनपदों में भी ऐसी ही कार्यवाही के निर्देश पुलिस मुख्यालय से निर्गत किए जाएंगे।

———–

1.एक प्लॉट क्षेत्रफल .298 हेक्टेयर ग्राम घटगांव मीरगंज बरेली, उप्र। सरकारी मूल्य 8,06,000 ।

2.एक प्लॉट क्षेत्रफल .192 हेक्टेयर ग्राम घटगांव मीरगंज बरेली, उप्र, सरकारी मूल्य 4,42,000।

3.एक घर क्षेत्रफल 53.235 वर्गमीटर ग्राम मनकरा मीरगंज बरेली,उप्र, सरकारी मूल्य 6,99,000 ।

4.एक घर क्षेत्रफल 41.63 वर्गमीटर ग्राम चंदनपुर मीरगंज बरेली, उप्र, सरकारी मूल्य 90,000।

5.एक प्लॉट क्षेत्रफल 116.97 गज फतेहगंज पश्चिमीबरेली, उप्र, सरकारी मूल्य 12,70,000।

6.एक प्लॉट क्षेत्रफल 126.66 वर्ग गज फतेहगंज पश्चिमी बरेली, उप्र, सरकारी मूल्य 10,65,000।

बैंक खातों का विवरण

1-स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा फतेहगंज पश्चिमी बरेली,उप्र।
2-यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उप्र।
3-यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उप्र।
4-बैंक ऑफ इण्डिया शाखा फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उप्र।
5-एक्सिस बैंक शाखा फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उप्र।
6-फिनो पेमेंट बैंक मुख्य शाखा, महाराष्ट्र।

जब्त किए गए वाहनों का विवरण

1-एक मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर, कीमत- रू0 65,000/-
2-एक स्कूटर एक्टिवा 4 जी हीरो कम्पनी कीमत-रू0 66,000/-
3-एक ट्रेक्टर सोनाली डी आई कीमत- रू0 7,50,000/-

अभियुक्त रिजवानका आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 294/18 धारा8/21 छक्च्ै ।ब्ज्थाना फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उ0प्र0।
2-मु0अ0सं0 296/18 धारा5/25 आयुध अधिनियम, थाना-फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उ0प्र0।
3-मु0अ0सं0173/19धारा-316,376डी,506 भा0द0वि0थाना फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उ0प्र0।
4-मु0अ0सं0 5/19 धारा 8/21छक्च्ै ।ब्ज् थाना फतेहगंज पश्चिमीबरेली,उ0प्र0।
5-मु0अ0सं0 325/20 धारा 174 ए भा0द0वि0 थाना फतेहगंज पश्चिमी,बरेली,उ0प्र0।
6-मु0अ0सं0 47/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
7-मु0अ0सं0 48/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।

अभियुक्त शहजाद का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 148/16 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून।
2-मु0अ0सं0 357/18 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना पटेलनगर जनपद देहरादून।
3-मु0अ0सं0 47/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
4-मु0अ0सं0 258/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मिर्जापुर सहारनपुर उ0प्र0

अभियुक्ता तबस्सुम का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 47/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
2-मु0अ0सं0 48/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
3-मु0अ0सं0 141/21 धारा 8/21/27ए थाना फतेहगंज,पश्चिमी बरेली,उ0प्र0।

अभियुक्ता मेसर का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 47/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।

अभियुक्त सोनू सेनी का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 47/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
2-मु0अ0सं0 48/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।

अभियुक्त सूरज कुमार का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 47/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।
2-मु0अ0सं0 48/21 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें