AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा ट्रक, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू

Breaking uttarakhand news

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर घायल हो गए है। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है  कि आज सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर एक ट्रक ऋषिकेश की ओर से आ रहा था।

बछेलीखाल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर करीब दौ सौ मीटर खाई में गिर गया। स्थानिए लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानिए लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलो को खाई से बाहर निकाला है। बता दें कि पुलिस को रेस्क्यू करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।

करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया जहां से उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलो की पहचान चालक रमेश सिंह पुत्र लाल सिंह और क्लीनर नीरज पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें