AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड : देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, नहाते हुए बना ली वीडियो

Breaking uttarakhand news
हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले नहाते हुए भाभी का वीडियो बना लिया और फिर भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें कहा गया है कि वह संयुक्त परिवार में रहती है। उसके पति 6 भाई हैं, जिनमें से अभी तीन भाइयों का विवाह नहीं हुआ है। महिला ने अपने एक दीवार पर आरोप लगाया है कि देवर उस पर गंदी निगाह रखता है और नहाने के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया है, जो अपने दोस्तों को दिखाता रहता है। 15 जुलाई को जब वह सुबह अपने कमरे में अकेली थी तो उसका देवर उसके कमरे में जबरन घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

शोर मचाने पर मारपीट कर किसी से नहीं बताने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसके जेठ और अन्य देवरों ने महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया। वह अपने भाइयों को भी धमकी देने लगा साथ ही फिर से दुष्कर्म करने की धमकी भी देने लगा। महिला ने देवर से जान का खतरा भी बताया है। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें