AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड की नेहा जोशी को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गईं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी को भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नेजा जोशी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह उत्तराखंड से भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेता लगातार बेहतरीन काम कर रहे हैं, जिसका उनको लाभ मिल रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में 7 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें से उत्तराखंड से नेहा जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वही, पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक अनूप कुमार साहा, महाराष्ट्र से विधायक राम सतपुते को भी उपाध्यक्ष बनाया गया।

अभी तक नेहा जोशी युवा मोर्चा में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी की भूमिका निभा रही थी। अब वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी। नेहा जोशी तेज तरार महिला वक्ताओं में गिनी जाती हैं। वो कई बार राष्ट्रीय चैनलों में टीवी डिबेट में बेबाकी से पार्टी का पक्ष रखती नजर आती हैं।

Breaking uttarakhand news

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें