AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड : युवा मुख्यमंत्री, 60+ नारे के साथ जनता के बीच जाएगी BJP: मदन कौशिक

Breaking uttarakhand news

देहरादून: भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड़ में नजर आ रही है। अगले दो महीने के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तय कर दिया है। इस बैठक में जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। वहीं, पार्टी के सभी पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी में 2022 में जनता के बीच युवा मुख्यमंत्री और 60 सीटों के नारे के साथ जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में अगले 2 महीने के लिए पार्टी ने कार्यक्रम तय कर लिए हैं। सभी पार्टी पदाधिकारी 10-10 दिन का दौरा अपने जिलों में करेंगें। मंत्रियों को भी प्रभारी जिलों में मंडल स्तर तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो भाजपा ने जनता के बीच जाकर अपने एजेंडे को लोगों तक पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है।

दूसरी ओर कांग्रेस अब तक नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का फैसला नहीं कर पाई है। आज भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की राहुल गांधी के साथ मीटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सभी नेताओं से अलके में बात की है। अब देखना होगा कि कांग्रेस कब उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान करती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें