AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी से की मुलाकात

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लम्बित मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर राज्य के विकास में सहयोग की मांग की है।

सीएम धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्सभा सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकात की। बलूनी ने सीएम धामी को शुभाकामनाएं दी और राज्य के विकास में सहयोग का भरोसा भी दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें