Dehradun News

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 42 मामले, 1 की मौत

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42 मामले सामने आए हैं। जबकि आज एक व्यक्ति की मौत हुई है। आज कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर वापस घर लौटने वालों की संख्या 112 रही और अब प्रदेश में 1094 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

प्रदेश में अब तक 341179 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 326763 मरीज स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से 7339 लोगों की जान भी जा चुकी है। बागेश्वर में आज दो, चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में 7, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी में दो, उधम सिंह नगर में 7 और उत्तरकाशी में 9 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। अल्मोडा़, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में आज कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें