Almora NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : रात को घर में घुसकर नाबालिग से रेप, बेरहमी से पीटा

अल्मोड़ा:जिले चौखुटिया में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में क्षेत्र के विधायक महेश नेगी के कर्कर्तों के साथ मिलकर पर्दर्शन भी किया।

बताया जाता है की चौखुटिया गणार्ई में शनिवार रात एक युवक ने घर में अकेली रह रही नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना दिया।उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने लड़की के हाथ-पांव बांधने के बाद उसके साथ न केवल जोर—जबरदस्ती की, बल्कि उसकी एक आंख भी फोड़ दी।

इस मामले को लेकर विधायक महेश नेगी ने कार्यकर्ताओं सहित कोतवाली के समक्ष जोरदार प्रदर्शन भी किया। विधायक महेश नेगी ने बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे डराया—धमकाया। इधर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें