Big NewsNational

CM धामी ने की राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट, जन्मदिन की दी बधाई

Cm pushkar dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर है, जहां आज सबसे पहले सीएम धामी ने पीएम समेत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बाद अमित शाह और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह से मुलाकात की। सीएम धामी ने पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकास के लिए कई योजनाओं के बारे में चर्चा की। वहीं पीएम मोदी ने पीएम धामी को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें