AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को बांटा सरकार के नाम का चूर्ण

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: कांग्रेस ने आज जहां देहरादून में सीएम आवास कूच किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में भी राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताते हुए जनता को चूर्ण बांटा। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की बीजेपी के कार्यकाल में काम नही केवल बातें ज्यादा हुई है।

सरकार के अब तक के कार्यकाल में सरकार ने केवल जनता के पैसे पर 3 मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। राज्य सरकार ने जनता को विकास, रोजगार और मंहगाई का चूर्ण देकर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। लिहाजा सरकार जनता को घोषणाओं के नाम पर केवल चूर्ण देने का काम कर रही है और जनता 2022 में कांग्रेस को समर्थन देकर जनता के साथ छलावा करने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार ने केवल लोगों को ठगने का काम किया है। राज्य की जनता पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोप दिए गए और सरकार के मंत्री कहते हैं कि इससे जनता का कोई मतलब नहीं हैं। भाजपा सरकार सीधे तौर पर जनता का अपमान कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें