AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कल देहरादून पहुंचेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, तैयारी में जुटे AAP कार्यकर्ता

AAP workers preparing
देहरादून: राज्य में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी भी खुद को तीसरे विकल्प के रूप में पेश कर रही है और लगातार चुनावी तैयारियों में जुटी है। इन्हीं तैयारियों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल का यह पहला उत्तराखंड दौरा होगा। इसके लिए आप कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों दी जाती है। दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से खरीदता है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री है। क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें