AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कोरोना से मौत होने पर राशन डीलर के परिवार को मिलेगी 10 लाख की सहायता

banshidhar bhagat

देहरादून: प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक ली, जिसमें उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। नागरिक आपूर्ति विभाग के अन्तर्गत सरकारी राशन विक्रेताओं की समस्याओं के सम्बन्ध में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन विक्रेताओं की समस्याओं को सुना गया। बैठक में राज्य खाद्यान्न योजना और चीनी के लिए राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाकर कर 50 रुपये प्रति कुंतल किया जाएगा।

अब तक चीनी में 7 रुपये 28 पैसे और राज्य खाद्य योजना में 18 रुपये प्रति कुंतल था। परिवहन से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन मद में भुगतान के लिए केंद्र सरकार से बजट प्राप्त किया जाना है, इसके लिए केंद्रीय खाद्य मंत्री से शीध्र ही मुलाकात कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। सभी गोदामों और राशन विक्रेताओं को तौल कर खाद्यान्न व चीनी दिया जाएगा।

इसके लिए इलेक्ट्रानिक कांटे भी लगाए जाएंगे। साथ ही बेस गोदमों पर बडे धर्म कांटे लगाए जाएंगे। बैठक में एक बड़ा फैसला यह लिया गया कि राशन विक्रेता की कोरोना से मौत होने की मृत्यु होने पर वारिश को दुकान आबंटित की जाएगी। साथ ही 10 लाख रुपये की मदद बीमा स्वरूप आर्थिक सहायता की जाएगी। बैठक में बताया गया कि अभी 3 महीने के लिए चीनी और खाद्यान्न योजना का खाद्यान्न उपलब्ध है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें