HighlightNational

देश में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए इतने केस, 930 की मौत

uttarakhand coronaदेश में पिछले कई दिनों से जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी. लेकिन एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जी हां बता दें कि आज कोरोना के मामले फिर से बढ़ गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43 हजार 733 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, पिछले दिन 47,240 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या अब 4 लाख 59 हजार 920 हो गई है. देश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 97.18 फीसदी हो गया है.

पिछले दिन कोरोना से 930 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले दिन कोरोना से 930 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद अबतक कोरोना से 4 लाख 4 हजार 211 लोगों की मौत हो चुकी है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें