AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग: लगातार दूसरे दिन बड़ी राहत, कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत

देहरादून: कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही मौत के आंकड़े भी कम होने लगे हैं। लगातार दो दिन से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 120 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 1,445 रह गई है।

