Udham Singh Nagar News
उत्तराखंड : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने किया कांस्टेबल को निलंबित


उधम सिंह नगर : उधम सिंह नगर जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कान्सटेबल त्रिलोक पाण्डे(681 ना०पु०) जो की थाना कुण्डा में तैनात हैं, को ड्यूटी स्थल से गायब रहने पर निलंबित कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि 21 मई को रात्रि गश्त ड्यूटी से त्रिलोक पांडे अनुपस्थित मिले। एसएसपी ने इसकी जांच कराई और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही औऱ अनुशासनहीनता बरतने पर सिपाही को आज निलंबित किया गया है।