Champawat News

चम्पावत : 3 दिन से बीमार गाय ने तोड़ा दम, पुलिस जवान ने कराया अंतिम संस्कार

चम्पावत – टनकपुर के सेल टैक्स ऑफिस के नजदीक 3 दिन से बीमार पड़ी लाचार गाय ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया l गाय के रेस्क्यू को पहुंचे जल पुलिस के जवान रविंद्र सिंह उर्फ पहलवान को गाय मृत अवस्था में मिली l पहलवान ने मौके पर ही जमीन में गड्ढा खुदवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया l

तीन दिन से सेल टैक्स ऑफिस के पीछे जंगल में एक गाय बीमार हालत में लाचार पड़ी थी. गाय ग्राम छीनीगोठ के किसी काश्तकार की बताई जा रही है लेकिन मानो उसे बीमार गाय से कोई सरोकार ही ना होl सेल टैक्स ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा गौ सेवक रविंद्र सिंह उर्फ पहलवान को मंगलवार की शाम गाय के बीमार अवस्था में पड़े होने की सूचना दी गई. रात में ही रविंद्र सिंह द्वारा पशु चिकित्सक के साथ गाय का प्राथमिक उपचार कराया गया, और सुबह रेस्क्यू के लिए आने आने की बात कही गयी लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही गाय ने कर दम तोड़ दियाl रविंद्र सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए निजी खर्चे पर गाय का अंतिम संस्कार कराया जो समाज सेवा का दम भरने वालों के गाल पर करारे तमाचे की तरह साबित हुआ.

वहीं इस मामले में उत्तराखंड जल पुलिस के जवान ने बताया सूचना पर मंगल की रात में ही गाय का प्राथमिक उपचार डॉक्टर के साथ मिलकर कराया गया l बुधवार को रेस्क्यू के लिए जब यहां पहुंचे तब तक गाय ने दम तोड़ दिया था l उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग दूध बेचने के समय तो अपने पशुओं को गौशाला में रखते हैं और उसके बाद उन्हें लावारिस अवस्था में छोड़ देते हैं l उन्होंने अपने जानवरों की सेवा किए जाने की क्षेत्रीय पशुपालकों से अपील की है l ताकि किसी भी जानवर की ऐसी मौत या दुर्घटना न हो l

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें