AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट की जगह पक्की, शाम 6 बजे लेंगे शपथ!

Ajay Bhatt's place confirmed in Modi cabinet

देहरादून: नैनीताल/ऊधमसिंह नगर सीट से लोकसभा सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल गई है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद तय माना जा रहा था कि उनको मोदी कैबिनेट में जगह पक्की हो गई है। केंद्रीय मंत्री डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक के इस्तीफे के साथ यह भी साफ हो गया कि उत्तराखंड कोटे से अजय भट्ट कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं।

अजय भट्ट नैनीताल-उधमसिंह नगर से लोकसभा सांसद हैं। वो पहली बार सांसद बने हैं। अजय भट्ट उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा में 3 बार विधायक रहे हैं। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके पास संसदीय कार्य, स्वास्थ्य, आपदा जैसे विभाग थे। आबकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। राजनीति में उनका लंबा अनुभव और पिछले करीब 30 साल से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि उनकी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ है और वो लगातार जनता के बीच जाकर काम करते हैं। अपने सांसद के इस कार्यकाल में भी अब तक अच्छा काम किया है, जिसका उनको इनमा भी मिला है। सूत्रों की मानें तो अजय भट्ट को केद्रीय मंत्रीमंडल में अच्छा मंत्रालय मिल सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें