AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। दिलीप कुमार का आज 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार वर्ष 1958 में फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे।

उस दौरान वो लगभग छह हफ्ते तक यहां रहे। इस दौरान उन्होंने घोड़ाखाल स्थित चीड़ के जंगलों के बीच फिल्म के दो प्रमुख गीत श्सुहाना सफर और यह मौसम हंसीश् और श्दैया रे दैया चढ़ गयो पापी बिछुआश् का फिल्मांकन किया। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सुबह 8 बजे उनके निधन की जानकारी ट्वीट की गई। यह ट्वीट उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी की ओर से किया गया।

दिलीप साहब ट्रेजेडी किंग के साथ ऑलराउंडर एक्टर भी कहे जाते थे। 25 साल की उम्र में वे देश के नंबर वन एक्टर के रूप में स्थापित हो गए थे।  दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। बॉलीवुड में वे ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर थे। दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें