AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना काल में गरीब हुआ नगर निगम, छूट के बाद भी नहीं वसूल पाया टैक्स

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: नगर निगम की आय का मुख्य जरिया हाउस टैक्स, नगर निगम की दुकानों का किराया और स्वच्छता कर है। नगर निगम को हर साल इस टैक्स से करीब 5 करोड़ का राजस्व मिलता है, लेकिन कोरोना काल में आम आदमी को 25 फीसदी की छूट देने के बाद भी नगर निगम को टैक्स का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

नगर निगम ने टैक्स जमा करने के लिए 31 जुलाई की डेडलाइन तय की गई थी जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है अभी तक नगर निगम को टैक्स के माध्यम से मात्र 20 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। नगर आयुक्त सी एस मर्तोलिया ने बताया कि कोरोना काल के चलते टैक्स वसूली की रफ्तार में कमी आई है।

जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जो लोग समय रहते टैक्स जमा नहीं कराएंगे, उनको नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि छूट का फायदा लेते हुए समय रहते टैक्स जमा करें, जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें