Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हर्षित के लिए फरिश्ता बने सीएम पुष्कर धामी, भिजवाया अपना हेलीकॉप्टर

CURFEW IN UTTARAKHAND

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की कमान संभालते ही  कुछ बड़े फैसले लिए। अब लग रहा है कि वो जनता के दर्द को भी समझ रहे हैं।  ताजा घटनाक्रम रुद्रप्रयाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 5 साल का बच्चा हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालात गम्भीर थी इलाज तुरंत करवाना था, क्योंकि पहले बच्चे को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  उसे इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स भिजवाना था। अस्पताल प्रशासन और परिजनों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गई थी। जब ये बात सीएम पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल अपना हेलीकॉप्टर श्रीनगर भिजवाया। वहां से बच्चे को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया।

आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग में एक कार अलकनंदा नदी में गिर गई थी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इसी हादसे में 5 साल का हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत मेंं बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे राज्य सरकार के हेलीकाॅप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार सिर की चोट की वजह से गंभीर रूप से घायल 5 वर्षीय हर्षित की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे को एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें