Dehradun NewsHighlight

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी

देहरादून : राज्य में मौसम लगातार कई रंग दिखा रहा है. बीती दिन और परसो रात भारी बारिश से लोगों को खासी राहत मिली तो वहीं सुबह तेज धूप से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हुआ। कभी बारिश तो कभी कड़क धुप लोगों को खूब परेशान कर रही है. गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है. इस बार मानसून में उस तरह की बारिश नजर नहीं आई, जैसे आमतौर पर होती है.

राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून समेत  पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर आदि जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दून में आसपास के इलाकों में अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही समय-समय पर बारिश होने व तेज हवाओं के चलने की संभावना हैम हालांकि मौसम विभाग का अलर्ट कुछ कहस सटीक नहीं बता रहा है. अलर्ट के विपरीत बारिश इस बार बहुत कम हुई है. मानसून में लोगों को तेज और उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दून में तापमान 34 डिग्री से अधिक रह सकता है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें