Nainital News

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, निकाली पदयात्रा,

रामनगर- प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डीजल-पेट्रोल, घरेलू गैस सिलेंडरों में लगातार मूल्य वृद्धि एवं बेरोजगारी के खिलाफ रामनगर मालधनचौड़ में उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक रणजीत रावत जी के नेतृत्व में मातृशक्ति, क्षेत्रीय ग्रामीण जन, बेरोजगार युवा एव कांग्रेसजन ने पदयात्रा निकाली। रणजीत रावत ने कहा कि आज महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में सरकार की तरफ से कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार 30 से 32 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल डीजल खरीद कर लोगों को 100 रुपये प्रति लीटर बेच रही है। इससे ज्यादा डकैती और लूट जनता के साथ हो नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों के रोजगार छिन रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, जिसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये पदयात्रा निकाली है।

पदयात्रा में नैनीताल कांग्रेस कमेटी के प्रभारी शैलेश खेड़कर सचिव प्रदेश कांग्रेस किशोरी लाल, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, जिला पंचायत सदस्य कुमारी मीरा, पूर्व प्रधान पार्वती देवी, विमला आर्य, आशा देवी, सरोजिनी देवी, विद्या, गंगा देवी, सरस्वती आर्य, शंकरलाल, गिरधारी लाल, रमेश पन्डित, सुरेन्द्र कुमार, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मालधन देवेंद्र चंदोला, महेंद्र आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कांडपाल, मनोज चंदोला, अतुल अग्रवाल, कुबेर कडाकोटि, लीलाधर जोशी, वीरेंद्र कुमार, नदीम कुरैशी, हरदीप सिंह दिप्पा आदि मौजुद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें