Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ली पुष्कर सिंह धामी ने शपथ, अब तक के सबसे युवा CM

CURFEW IN UTTARAKHAND

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से आज की सबसे बड़ी खबर है। आज खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में प्रदेश के 11वें मुक्यमंत्री के रुप में शपथ ली। आज उत्तराखंड को युवा सीएम मिल गया है। युवा सीएम पुष्कर धामी से युवाओं को खासी उम्मीद है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि प्रदेश की कमान युवा चेहरे के हाथ में सौंपी गई है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी 45 (16 सितंबर 1975) साल के हैं और खटीमा से दूसरी बार से विधायक हैं। उनकी युवाओं में अच्छी पैठ है। इसलिए हाईकमान ने उनको उत्तराखंड की कमान सौंपी है ताकि वो युवा वर्गों के लिए काम कर भाजपा की छवि को बेहतक कर सकें।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत समेत त्रिवेंद्र रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। इसी के साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी समारोह में पहुंचे और मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की मां, पत्नी औऱ बच्चे भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें