Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: राजधानी में सनसनीखेज मामला, 6 साल तक किया दुष्कर्म, 8 बार कराया गर्भपात

abortion done 8 times

देहरादून: शादी करने के नाम पर अक्सर दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने छह साल तक युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान युवती आठ बार गर्भवती हुई, तो युवक ने जबरन गर्भपात करवा दिया गया। पटेल नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

उत्तरकाशी रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह 2015 में नौकरी की तलाश में देहरादून आ गई और यहां पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने लगी। युवती की एक सहेली ने उसकी मुलाकात टर्नर रोड निवासी नितिन पोखरियाल से करवाई। नितिन ने युवती की क्लेमेनटाउन की एक कंपनी में नौकरी लगवा दी। आरोप है कि एक दिन नितिन युवती के कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने उसे शादी का भरोसा दिया और दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच नितिन ने युवती की मुलाकात यह कहकर अपने रिश्तेदारों से करवाई कि वह इसी युवती से शादी करने जा रहा है। कुछ दिन बाद नितिन ने युवती से मिलना बंद कर दिया। युवती का आरोप है कि जब उसने कारण पूछा तो आरोपित ने उसे दोबारा फोन ना करने की चेतावनी दी। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी साल 13 जून को युवती ने नितिन को अपने कमरे में बुलाया और शादी को लेकर बात की। इस पर आरोपित ने उसके साथ गाली-गलौज की और वहां से चला गया। युवती की तहरीर पर नितिन पोखरियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें