Haridwar News

लक्सर : कांग्रेस ने फूंका पुतला, कहा- भाजपा के बलात्कारी विधायक को गिरफ्तार करो

लक्सर : एक ओर जहां बीजेपी में सीएम के नाम के ऐलान के बाद से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक पर दर्ज रेप के मामले को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोलना शुरु कर दिया है। बता दें कि आज ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर बीजेपी नेत्री द्वारा रेप का मामला दर्ज कराए जाने के बाद ही कांग्रेस ने इस मामले को लपक लिया है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज लकसर में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश रास्तोगी ओर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष देवेश राणा की अगुवाई में रेप के आरोपी भाजपा विधायक राठौर के खिलाफ नगर मे नारेबाजी कर जुलूस निकाला और नगर के बालावाली तिराहे पर उनका पुतला भी फूंका.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के विधायक अपनीं काली करतूतों से देवभूमि की संस्कृति को शर्मसार कर रहे है. कार्यकताओ का कहना था कि ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर द्वारा अपनी पार्टी की नेत्री के साथ बलात्कार किया गया. उसे धमकी दी गई और हद तो ये हो गई कि पुलिस ने पीड़ित महिला की सुनवाई करने के बजाय उसे ही झूठे केस में फंसा दिया लेकिन अब न्यायालय ने महिला के आदेश पर पुलिस को आरोपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा.

कार्यकर्ताओ ने कहा कि यह मामला बेहद गम्भीर है. पुलिस को आरोपी विधायक के खिलाफ तुरत गिरफ्तारी की कार्रवाई कर पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने चाहिए. कार्यकर्तओं ने यह अल्टीमेटम भी दिया कि यदि पुलिस प्रशासन ने मामले के ढिलाई बरतने की कोशिश की तो प्रदेशभर में आंदोलन चलाएंगे.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें