AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: नाराजगी की खबरों के बीच सतपाल महाराज से मिले पुष्कर सिंह धामी

Big news from Uttarakhand

देहरादून: धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से सतपाल महाराज को नाराज बताया जा रहा है। खबर है कि महाराज एक से डेढ़ बजे के बीच दिल्ली रवाना हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले महाराज से मिलने पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए। उन्होंने महाराज को गुलस्ता भी भेंट किया। हालांकि यह बात पता नहीं चल पाई है कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई है।

माना जा रहा है कि कुछ देर में धन ंिसंह रावत भी महाराज से मिलने उनके आवास पर पहुंच सकते हैं। धन सिंह रावत को नाराज नेताओं को मनाने का काम सौंप गया है। धन सिंह रावत का एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। बसकुछ ठीक चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी विधायक और नेता पार्टी हाईकमान के फैसले से खुश हैं। धन सिंह रावत ने यह भी कहा कि पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर सभी नेता राज्य में विकास के लिए काम करेंगे और 2022 के चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। उन्होंने सरकार को फिर रिपीट करने का दावा भी किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें