AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी से मिलने उनके आवास पहुंचे पुष्कर सिंह धामी


देहरादून: मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह से ही पार्टी के सीनियर नेताओं से मिल रहे हैं। उनहोंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के बसन्त विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।
इससे पहले उन्होंने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत से भी मुलाकात की थी। उनको कहना है कि बड़ों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से राज्य में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी ने उनको मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
उत्तराखंड: पूर्व CM त्रिवेंद्र और तीरथ सिंह रावत से मिले पुष्कर सिंह धामी