Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश अध्यक्ष को फोन कर जताई नाराजगी, क्या नहीं लेंगे शपथ?

bishan singh chufal

देहरादून : उत्तराखंड में नए सीएम के नाम के ऐलान के बाद अभी भी भाजपा में राजनैतिक उथल पुथल खत्म नहीं हुई है। जी हां बता दें कि खबरें हैं कि भाजपा में कई दिग्गज युवा विधायक को सीएम बनाने से नाराज बताए जा रहे हैं। चर्चाएं है कि नाराज चल रहे दिग्गजों का कहना है कि उन्होंने कई साल तक उन्होंने पहले बतौर विधायक बन लोगों के बीच रहकर काम किया और फिर अब मंत्री पद पर रहकर लोगों के लिए राज्य के लिए काम कर रहे हैं लेकिन उनको इस पद के काबिल नहीं समझा गया। बल्कि युवा विधायक को सीएम की कमान सौंपी। खबर है कि कई कैबिनेट मंत्री हाईकमान के फैसले से नाराज हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में पुष्कर धामी पहले ऐसे सीएम हैं जो सबसे कम उम्र में सीएम  बने हैं। पुष्कर धामी 45 साल के हैं जिनका युवाओं और युवा नेताओं में अच्छी पैठ है।

वहीं इसमे मंत्री बिशन सिंह चुफाल का नाम भी सामने आ रहा है। चर्चाएं है कि तीरथ सरकार में रहे पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने तो बाकायदा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को फोन कर अपनी नाराजगी जताई है और साथ ही स्पष्ट किया कि वह मंत्री के तौर पर शपथ नहीं लेंगे। यही नहीं खबर है कि कई और दिग्गज मंत्री-विधायक भी इस फैसले से नाराज हैं। अगर ऐसा सच में है तो इससे नए नव नियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी की राह आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि भाजपा में बिखराव साफ देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दो डिप्टी सीएम बनाकर कुछ विरोध को दबाने का प्रयास हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें