Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड ब्रेकिंग : गढ़वाल मंडल से किसी चेहरे को बनाया जा सकता है उप मुख्यमंत्री!


देहरादून : खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रुप में आज शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं बता दें किआज सुबह नवनियुक्त सीएम ने दोनों पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत से मुलाकात की है। वहीं बता दें कि मंत्री में फेरबदल की भी खबर है। हालांकि कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में पुराने चेहरे ज्यादा देखने को मिलेंगे।
चर्चाएं ये भी चल रही हैं कि भाजपा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कवायद में गढ़वाल मंडल से किसी चेहरे को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। वहीं, मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं किए जाने की वजह अगले विधानसभा चुनाव में कम वक्त बचा होना भी माना जा रहा है।
बता दें कि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में भाजपा के लिए चुनाव जीतना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है क्योंकि विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले भाजपा में उथल पुथल देखी जा रही है। आज प्रदेश को फिर से नया सीएम मिल गया है। मंत्री मंडल में कुछ बदलाव की खबर है। नए बनाए जाने वाले मंत्रियों के पास कुछ करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में पिछली तीरथ टीम में शामिल रहे चेहरों को ही दोहराया जा सकता है। तीरथ टीम में भी उनसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के तकरीबन सभी पुराने सदस्यों को जगह दी गई थी। कैबिनेट मंत्री का पद छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मदन कौशिक समेत रिक्त पदों पर नए मंत्री बनाए गए।चुनाव में कम समय बचा है ऐेसे में सरकार ज्यादा रिस्क नहीं लेगी क्योंकि अगर किसी अन्य को मंत्री बनाया जाता है तो संतुलन बनाने में समय लगेगा जिससे खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है इसलिए जिन मंत्रियों के हाथ में जो कमान है उसी के पास ही रखी जा सकती है ताकि विकास कार्य बाधित न हो।