AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : बोर्ड स्टूडेंट्स खुद बना सकते हैं अपना रिजल्ट, ये है फामूर्ला, आदेश जारी

देहरादून: कोरोना के कारण स्थगित की गई उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा को रद्द करने के बाद रिजल्ट तैयार करने के लिए मापदंड तय किया गया है।

Breaking uttarakhand news

इसके तहत 10 वीं की परीक्षा के लिए परीक्षाफल 500 अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। जबकि जिन विषयों में आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था नहीं है या जिन विषयों में 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। उन विषयों का आंकलन 100 अंकों में से किया जाएगा। जबकि जिन विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था है। उन विषयों का आंकलन प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तय अंकों को सौ अंकों में से घटाकर अवशेष अंकों में से किया जाएगा।

हाईस्कूल में जिन विषयों के 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय हैं  उन छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 वीं की परीक्षा में से 75 अंक या 10 वीं की मासिक, अर्द्धवार्षिक, प्री बोर्ड या अन्य परीक्षा में से 25 अंक दिए जाएंगे। जबकि जिन विषयों में लिखित परीक्षा में 80 अंक तय हैं उसमें 9 वीं की परीक्षा में से 60 अंक एवं 10 वी की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से 20 अंक दिए जाएंगे।

Breaking uttarakhand news

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें